फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को 1 लाख पौधे वितरित करेगा वन विभाग

विज्ञापन
पौधागीरी अभियान के तहत बच्चों को पौधे वितरित करते एडीसी सुरेंद्र सिंह। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। जल शक्ति अभियान 2019 के तहत सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम में पौधागीरी अभियान चलाया गया। इसके तहत अतिरिक्त उपायुक्त सुरेंद्र सिंह ने पीपल, बरगद व नीम (त्रिवेणी) लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 300 बच्चों को पौधे वितरित किए गए। स्कूली बच्चों ने भी स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में जिला वन अधिकारी मोहन वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल भी मौजूद थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार 282 जिले ऐसे हैं, जिनमें लगातार जल स्तर गिरता जा रहा है। इनमें पलवल जिला भी शामिल है। इसलिए घर, आंगन व आस-पास खाली पड़ी जमीन में अधिक से अधिक पौधरोपण करना जरूरी है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि पौधरोपण के साथ-साथ जल संरक्षण करना भी जरूरी है। जल को व्यर्थ नहीं बहने देना चाहिए। बारिश के पानी का संरक्षण करना भी जरूरी है।
जिला वन अधिकारी मोहन वर्मा ने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत हरियाणा सरकार द्वारा पौधागिरी कार्यक्रम चलाया गया है। वन विभाग द्वारा स्कीम के तहत गत वर्ष लगभग एक लाख पौधे वितरित किए गए थे। इस वर्ष भी एक लाख पौधे स्कूलों में बच्चों को वितरित किए जाएंगे। ये पौधे कक्षा छठी से बारहवीं कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों को वितरित किए जाएंगे। पौधे लगाने के साथ साथ पौधों की देखभाल के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया है। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए सार्वजनिक स्थानों, स्कूल, अस्पताल, सड़क व नहरों के किनारे पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के अंतर्गत 22 जुलाई को कॉलेज कैंपस डे, 29 जुलाई समर इंटरंस डे, तीन अगस्त को डिफेन्स पर्सनल डे, 5 अगस्त को सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्सेज डे, 17 अगस्त को एक्स-सर्विसमैन एंड पेंसनर्स डे, 24 अगस्त पंचायती राज एंड सरपंच डे, 31 अगस्त सेल्फ हैल्प ग्रुप डे तथा तीन सितंबर केवीके मेला डे के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें