संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। मोहम्मदपुर अहीर थाना में विदेशी युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता करीब 6 माह की गर्भवती बताई जा रही है। आरोपी युवक फिलहाल फरार है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता कुआलालंपुर, मलयेशिया की रहने वाली है और काफी समय से गुरुग्राम में आरोपी के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। आरोपी 31 अगस्त से 3 सितंबर के बीच पीड़िता को थाना क्षेत्र के रिसॉर्ट में लेकर आया था। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गया। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान और रिसॉर्ट के रिकॉर्ड के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।