फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन।
नांगल जाट-सेवली मार्ग पर पशु चारा लेने जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव घुड़ावली निवासी उस्मान के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बहीन थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार के अनुसार घुड़ावली निवासी उस्मान ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर नांगल जाट से सेवली की ओर पशु चारा लेने जा रहा था। इसी दौरान नांगल जाट-सेवली मार्ग पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक उस्मान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एएसआई सुखवीर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच की। जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें