फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: फूड प्रोसेसिंग नीति से उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। हरियाणा सरकार की एग्री-बिजनेस एवं फूड प्रोसेसिंग नीति-2026 के तहत उपलब्ध प्रोत्साहनों और वित्तीय सहायता योजनाओं की जानकारी उद्योगों तक पहुंचाने के लिए संयुक्त निदेशक, जिला उद्योग केंद्र दिग्विजय सिंह ने बुधवार को जिले की विभिन्न खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि नीति के तहत कोल्ड स्टोरेज स्थापना, फूड टेस्टिंग लैब, प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग केंद्रों के विकास तथा निजी क्षेत्र की भागीदारी से फूड पार्क स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अभियान के दौरान नगीना स्थित एम/एस एलनासन्स प्राइवेट लिमिटेड के संयंत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को नीति की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने आधुनिक उत्पादन प्रणाली और गुणवत्ता मानकों की सराहना करते हुए कहा कि जल्द ही अन्य खाद्य एवं मीट प्रोसेसिंग इकाइयों का भी दौरा किया जाएगा। उन्होंने सभी उद्योगों को पर्यावरण संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और प्रदूषण नियंत्रण संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने तथा नीति का लाभ उठाकर उद्योग विस्तार और रोजगार सृजन में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें