फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्प अर्पित कर मनाया नेताजी का जन्मदिन

Tue, 24 Jan 2017 04:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जयंती मनार्ई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल पलवल इकाई द्वारा सोमवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जंयती शहर के गांधी आश्रम में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश गुप्ता ने की व मंच संचालन महासचिव प्रवीण गर्ग ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप से हरियाण लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य हरेंद्रपाल राणा व वरिष्ठ अतिथि आश्रम के प्रधान देवीचरण मंगला मौजूद रहे। कार्यक्रम में लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्ष अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर राणा ने कहा कि नेताजी का भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बहुत बड़ा योगदान है। नेताजी ने सशक्त क्रांति द्वारा भारत को स्वतंत्र कराने के उद्देश्य से आजाद हिंद फौज का गठन किया। 
विज्ञापन

इस अवसर पर गांधी आश्रम के प्रधान देवीचरण मंगला ने कहा कि पलवल शहर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की यादों से जुड़ा हुआ है। जब नेताजी शहर में आए थे तो यहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ही 2 अक्तूबर 1938 को गांधी सेवा आश्रम का शिलान्यास किया था। कार्यक्रम में प्रधान विनोद जैन, उपप्रधान दिनेश वर्मा, सतीश सिंगला, कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक प्रधान दिनेश भारद्वाज, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश शर्मा, पार्षद मोहित गोयल, संजीव मंगला एडवोकेट, दशरथ थानेदार, सत्य प्रकाश मित्तल व प्रधान सुंदर मंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें