फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: महारैली में जिले से जुटेंगे पांच हजार कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यकक्ष की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं। जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने दावा किया कि जिले से करीब पांच हजार कार्यकर्ता महारैली में शामिल होंगे।

प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि महारैली में हरियाणा की भागीदारी ऐतिहासिक होगी और कार्यकर्ता भीड़ के सभी रिकॉर्ड तोड़ेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर चुनाव में वोट चोरी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और जाति-धर्म के नाम पर लोगों को बांटने के मुद्दों पर भी भाजपा को घेरा। प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि महारैली में हरियाणा की भागीदारी सबसे अधिक दिखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने की। इसमें पृथला विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ और पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, करण सिंह दलाल सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें