फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 स्थानों पर लगेंगे नाके, बुलवाई पांच कंपनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान शनिवार को किसानों द्वारा 26 जनवरी को मंत्रियों व नेताओं के ध्वजारोहण के लिए दी गई धमकी के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उपद्रव की आशंका पर पुलिस प्रबंध कर दिए हैं। उन्होंने एक कंपनी आईटीबीपी, दो कंपनी आरएएफ, एक कंपनी सीआरपीएफ व एक कंपनी आईआरबी से बुलवाई है। वहीं 18 स्थानों पर नाका लगाने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक गहलावत ने शनिवार को सभी अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि जिले में कानून व्यवस्था व शांति की दृष्टि से अलग-अलग जगह 18 नाके स्थापित किए गए हैं। जिनका मुख्य उद्देश्य ट्रैक्टर रैली को रोकना है। इन नाकों पर जिले की पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती दंगा निरोधक यंत्रों के साथ की गई है। प्रत्येक नाके पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। कई स्थानों पर वाटर कैनन और वज्र वाहन तैनात किए गए हैं। वहीं दंगा निरोधक टीमें व आंसू गैस दस्ता भी तैनात रहेगा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोगों के लिए बनाए जाने वाले प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। समारोह में झंडा फहराने आ रहे प्रदेश के मंत्री अनूप धानक की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें