फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: गोकशी के लिए ले जाए जा रहे पांच गोवंश बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछौर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बोलेरो पिकअप पकड़ी, तमंचा और कारतूस भी मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। बिछौर थाना पुलिस ने गोकशी के लिए ले जाए जा रहे पांच गोवंश को बरामद किया है। पुलिस ने गोवंश को एक बोलेरो पिकअप से बरामद किया। पुलिस को देखकर चालक समेत अन्य आरोपी वाहन को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पिकअप से तमंचा, जिंदा कारतूस और गोवंश को बांधने के लिए इस्तेमाल की गई रस्सियां भी बरामद की हैं। पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी महावीर ने बताया कि शुक्रवार को फिरोजपुर झिरका सीआईए की टीम पुन्हाना-बिसरू रोड पर मौजूद थी तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक बोलेरो पिकअप में गोवंश भरकर कुछ लोग कोट गांव की तरफ से आ रहे हैं और उन्हें राजस्थान ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने फरदडी गांव के पास नाकाबंदी की। करीब 20-25 मिनट बाद पुलिस को एक बोलेरो पिकअप आती दिखाई दी जिसे रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चालक ने कुछ दूरी पहले ही पिकअप रोक दी और उसमें सवार लोग वाहन छोड़कर खेतों की तरफ भागने लगे। मुखबिर ने आरोपियों की पहचान तसलीम उर्फ बाड़ा निवासी उमरा, खालिद निवासी खुशपुरी, वाकर निवासी रीठड़ और तीन अन्य के रूप में बताई। जांच अधिकारी ने बताया कि तीन नामजद सहित तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें