संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। बघोला में रविवार को आयोजित सातवीं इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर के पांच खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। कोच मास्टर ओम प्रकाश सैनी ने बताया कि लड़कों के सब जूनियर वर्ग में मोक्ष ने अंडर-21 केजी, दक्ष ने अंडर-32 केजी और जनक ने ओवर-50 केजी भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, लड़कों के कैडेट वर्ग में लक्ष्य कुमार ने अंडर-41 केजी और लड़कियों के कैडेट वर्ग में हिमांशी ने अंडर-35 केजी भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। कोच ने बताया कि पांचों खिलाड़ी 30 अक्तूबर से एक नवंबर तक पलवल के अलापुर स्थित विवेकानंद स्कूल में आयोजित होने वाली हरियाणा राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।