फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कल होगा खंड स्तरीय एनीमिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। विद्यार्थियों को एनीमिया के प्रति जागरूक करने और उनके स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के उद्देश्य से 27 अक्तूबर को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हथीन में खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सरकारी और निजी स्कूलों के हेल्थ एंबेसडर भाग लेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी ओमपाल सिंह ने बताया कि सभी सीआरसी प्रमुखों को अपने अधीनस्थ विद्यालयों के हेल्थ एंबेसडरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण चिकित्सा विभाग की डॉ. पुष्पा, डॉ. चंद्रमणि शर्मा और डॉ. सुशील की ओर से दिया जाएगा। इसमें एनीमिया के लक्षण, बचाव और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की देखभाल संबंधी जानकारी दी जाएगी। खंड शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी रविंद्र दीक्षित ने बताया कि प्रशिक्षण तीन समूहों में होगा। पहले समूह में राजकीय उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और निजी स्कूलों के हेल्थ एंबेसडर सुबह 10 से 11 बजे तक भाग लेंगे। दूसरे समूह में मिडिल स्कूलों और हथीन के सीआरसी बॉयज व सीआरसी गर्ल्स के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालयों से एक-एक हेल्थ एंबेसडर सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रशिक्षण लेंगे। तीसरे समूह में शेष प्राथमिक विद्यालयों के हेल्थ एंबेसडर दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। ओमपाल सिंह ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ रहना उनकी नियमित उपस्थिति, सीखने की क्षमता और सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। प्रशिक्षण से विद्यालयों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ेगी और एनीमिया की रोकथाम के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें