फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अलग-अलग मामलों में पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल/हथीन। एसपी वरुण सिंगला के कुशल नेतृत्व में पलवल पुलिस महिला विरोधी अपराधों पर लगातार शिकंजा कस रही है। हाल ही में पॉक्सो एक्ट और दहेज प्रताड़ना से जुड़े पांच मामलों में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक किशोर भी शामिल है। थाना उटावड़ प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार की टीम ने वर्ष 2024 में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस गिरफ्त से बाहर रहे आरोपी मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार किया है। यह वारदात 4 जून 2024 को हुई थी, जिसकी शिकायत पीड़िता के पिता ने उटावड़ थाने में दर्ज कराई थी। इसी प्रकार थाना सदर क्षेत्र में भी एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में महिला उप-निरीक्षक रेशम ने एक किशोर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। यह मामला 15 मई 2024 को दर्ज किया गया था। वहीं, महिला थाना पलवल की ओर से दहेज प्रताड़ना से संबंधित तीन अलग-अलग मामलों में भी बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में गोलपुरी, नूंह निवासी नफीस, तिगांव, फरीदाबाद निवासी योगेश और होडल निवासी देवेंद्र शामिल हैं। आरोपियों पर पीड़ित महिलाओं के साथ मारपीट, धमकी देने और दहेज की मांग करने जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी लंबे समय से पुलिस गिरफ्त से बाहर थे। फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें