पलवल। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को अंबेडकर कॉलेज के पास नाले की सफाई कर ‘स्वच्छ पलवल-सुंदर पलवल’ अभियान की शुरुआत की। यह अभियान आगामी तीन महीनों तक चलेगा, जिसके तहत मानसून से पहले शहर के सभी नालों और नालियों की सफाई की जाएगी। खेल मंत्री ने कहा कि पलवल को स्वच्छ, सुंदर और देश के शीर्ष शहरों में शामिल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नगर परिषद को सफाई के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छता में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता, नगर परिषद के अधिकारी और अन्य मौजूद रहे। संवाद