बृहस्पतिवार को यहां डेंगू का एक मामला समाने आया।
इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अब तक जिले में 612 मलेरिया के
मामले सामने आ चुके हैं। जबकि डेंगू का पहला केस सामने आया है। इसकी पुष्टि
जिला मलेरिया अधिकारी वीपी महेश्वरी ने की है।
गांव पिथोरपुरी की 18 साल की युवती आबरून के खून का सैंपल दो दिन पहले
गुड़गांव के लैब में भेजा गया था। जहां से बृहस्पतिवार को उसे डेंगू होने
की पुष्टि की गई।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को एक टीम पिथोरपुरी भेजकर
ग्रामीणों के खून के नमूने जांच के लिए एकत्रित किए। गांव पिथोरपुरी में
मच्छर मार दवाओं का भी छिड़काव कराया गया है।