फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मिष्ठान भंडार में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

Sun, 15 Jun 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। शहर के जगजीवनराम चौक के पास शनिवार को बीकानेर मिष्ठान भंडार की दुकान की दूसरी मंजिल में आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुकानदार के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जगजीवनराम चौक के निकट बीकानेर मिष्ठान भंडार के नाम से हलवाई और फास्ट फूड की दुकान है। बताया जाता है कि दुकान के ऊपरी तल पर ही कारीगर हलवाई मिठाई आदि तैयार करते हैं। शनिवार दोपहर अचानक दुकान की दूसरी मंजिल से आग की लपटें निकलना शुरू हो गईं।
विज्ञापन

लपटें निकलते ही आसपास के लोगों ने मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पा काबू पाया।
दुकान में आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। आग बुझाने के दौरान कुछ समय के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें