फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जिले में बढ़ा आयुर्वेदिक चिकित्सा की ओर रुझान, एक साल में 1.05 लाख से अधिक लोगों ने लिया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल की आयुर्वेदिक ओपीडी में शनिवार को 71 मरीज पहुंचे
विज्ञापन

निशांत पटेल
पलवल। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 के बीच जिलेभर में 1,05,841 लोगों ने आयुर्वेदिक इलाज का लाभ उठाया, जो अब तक का उल्लेखनीय आंकड़ा माना जा रहा है।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि जिले में इस समय कुल 22 सरकारी आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी संचालित हैं। इनमें पलवल नागरिक अस्पताल, सीएचसी हथीन, पीएचसी मंडकोला, जीएचडी भांगुरी और जीएचडी घरोट व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

इनमें सबसे ज्यादा मरीजों ने पलवल नागरिक अस्पताल की डिस्पेंसरी में ओपीडी सेवाओं का लाभ लिया। इसके अलावा जिले में लगभग 35 आयुर्वेदिक डॉक्टर कार्यरत हैं, जिनमें से कुछ नेशनल हेल्थ मिशन के तहत भी नियुक्त किए गए हैं।
इस वर्ष, जिले में 16 नए आयुर्वेदिक डॉक्टर नियुक्त किए गए हैं, जो स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद कर रहे हैं। (संवाद)
-

इन रोगों के मरीज पहुंचे सबसे अधिक
जिलेभर की डिस्पेंसरी में एक साल में खांसी के 9042 मरीज, पाचन संबंधी बीमारियों के 7810 मरीज, सामान्य बुखार के 6684 मरीज, पेट दर्द के 5309, सिर दर्द के 4347, जोड़ों के दर्द के 4028, गठिया रोग (अर्थराइटिस) के 3965 मरीजों ने लाभ उठाया है।
साथ ही हृदय रोग, मूत्र रोग और थायराइड संबंधी समस्याएं, डिसऑर्डर-7 से संबंधित बीमारियां, एनीमिया (खून की कमी), बवासीर (पाइल्स), डायरिया जैसी गंभीर रोगों में भी लोगों ने आयुर्वेदिक इलाज को चुना।
जिला नागरिक अस्पताल की आयुर्वेदिक ओपीडी में तैनात डॉ. पुरेंद्र चौहान ने बताया कि शनिवार को 71 मरीजों ने इलाज के लिए पंजीकरण कराया। ओपीडी में त्वचा रोग, जोड़ों के दर्द, सायटिका और गर्मी से संबंधित समस्याओं के मरीज अधिक संख्या में आए।
डॉ. चौहान ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोग अधिकतर पाचन संबंधी और त्वचा रोगों से पीड़ित हो रहे हैं, वहीं जोड़ों के दर्द और सायटिका जैसी समस्याएं भी बढ़ी हैं। इस प्रकार के रोगों के इलाज के लिए आयुर्वेदिक उपचार अत्यधिक कारगर साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

-
कोट
आयुर्वेदिक पद्धति हजारों साल पुरानी प्रमाणित चिकित्सा प्रणाली है, जो आज भी पुरानी व जटिल बीमारियों में कारगर साबित हो रही है। जिले में यह पद्धति न केवल ग्रामीण बल्कि शहरी इलाकों में भी भरोसेमंद स्वास्थ्य विकल्प बनती जा रही है। जिले के सभी केंद्रों पर सरकार की ओर से मुफ्त उपचार व दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। विशिष्ट बीमारियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज किया जाता है। - डॉ. संजीव कुमार, जिला आयुष अधिकारी, पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें