पलवल।
शहर थाना क्षेत्र में तीन बेटियों की मां को प्रताड़ित कर घर से निकालने और दूसरी शादी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति पिनगवां (नूंह) निवासी महेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना प्रभारी प्रवीन कुमार के अनुसार, दया कॉलोनी निवासी सुनीता ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2010 में हुई थी। आरोप है कि बेटा नहीं होने की बात कहकर पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। जून 2025 में उसके साथ मारपीट कर तीनों बेटियों सहित घर से निकाल दिया गया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है।
महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने 14-15 मार्च को दूसरी शादी कर ली। पुलिस की जांच में पति के खिलाफ मारपीट और शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।