फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने मारपीट और जान से मारने की कोशिश का लगाया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। क्षेत्र के थाना मोहम्मदपुर अहीर क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, सास, जेठानी और एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में सूंध निवासी दीपा, पुत्री किशोरी लाल ने बताया कि उसकी शादी 26 जनवरी, 2023 को राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव उरीका निवासी सुभाष के साथ हुई थी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। उसकी मां विधवा है, इसके बावजूद परिवार ने अपनी हैसियत से अधिक दहेज दिया, लेकिन फिर भी पति, सास और जेठानी द्वारा उसके साथ कई बार मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह करीब डेढ़ साल तक अपने मायके में रही। बाद में गांव के लोगों की मौजूदगी में समझौते के बाद 1 दिसंबर, 2025 को उसे वापस ससुराल ले जाया गया। आरोप है कि वहां पहुंचने के दो-तीन दिन बाद फिर उसके साथ मारपीट शुरू हो गई। पीड़िता के अनुसार 12 जनवरी को पति, सास और जेठानी ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। जब उसका भाई, बहन और गांव के लोग वहां पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप लगाया गया कि पति और एक रिश्तेदार ने उसकी बहन के साथ गाली-गलौज की तथा पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नूंह से प्राप्त पत्र के आधार पर मोहम्मदपुर अहीर थाना पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें