फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

विज्ञापन
अस्पताल में मृतकों के परिजन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मुंडकटी के पास डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर टक्कर
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के बढ़ार गांव के थे निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बुधवार सुबह मुंडकटी के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक डंपर समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर डंपर और चालक की पहचान कर ली है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के बढ़ार गांव निवासी अमन ने पुलिस को बताया कि भाई गुलशन कुमार(25) और पिता सियाराम बामनीखेड़ा में रहते थे। गुलशन मजदूरी करता था, जबकि सियाराम स्कूटी पर कपड़े बेचते थे। बुधवार सुबह दोनों बाइक से फिरोजाबाद में रहने वाली बहन काजल से मिलने जा रहे थे। इसी दाैरान दोनों हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।

गुलशन की मौत से परिवार पर टूटा आर्थिक संकट

गुलशन कुमार अपने पीछे तीन साल की मासूम बेटी और चार माह की गर्भवती पत्नी छोड़ गए हैं। उनकी माैत से परिवार पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा है। बाप-बेटे की माैत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश चंद ने बताया कि हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। डंपर और उसके चालक की पहचान हो चुकी है। आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

अस्पताल में मृतकों के परिजन

अस्पताल में मृतकों के परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें