फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: साइबर अपराध में बाप-बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मोबाइल और तीन सिम कार्ड बराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। सीआईए पुन्हाना की टीम ने अलग-अलग मामलों में बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। बेटे पर सेक्सटॉर्शन कर पैसे मांगने का आरोप है, जबकि पिता आईटी एक्ट के एक मामले में आरोपी था और उस पर एक हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों की पहचान जुनैद और उसके पिता फारुख निवासी मड़ियाकी, थाना बिछौर के रूप में हुई है। जुनैद के कब्जे से दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोप है कि वह अनजान लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर अश्लील वीडियो कॉल करता था। इस दौरान पहले से रिकॉर्ड न्यूड वीडियो चलाकर कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग करता और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगता था। आरोपी के खिलाफ साइबर थाना नूंह में मामला दर्ज है। उसे आगे की जांच के लिए साइबर क्राइम थाना नूंह को सौंप दिया गया है। वहीं, उसके पिता फारुख को आईटी एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें