फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: खो-खो के अंडर-14 में फतेहाबाद अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा खो-खो प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा खो-खो प्रतियोगिता का बुधवार को पारितोषिक वितरण समारोह के साथ समापन हो गया।

मुख्य अतिथि कपिल गौतम ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 1000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 750 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 500 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में फतेहाबाद ने प्रथम, हिसार ने द्वितीय, पानीपत ने तृतीय तथा भिवानी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में सोनीपत प्रथम, पानीपत द्वितीय, फतेहाबाद तृतीय तथा कैथल चतुर्थ स्थान पर रहा। इसी प्रकार अंडर-19 वर्ग में हिसार ने प्रथम, फतेहाबाद ने द्वितीय, झज्जर ने तृतीय तथा कैथल ने चतुर्थ स्थान हासिल किया।

जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ. मामराज रावत ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं आयोजन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सहायक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जसवीर तेवतिया, हुकम गौतम सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेजबान टीम ने किया निराश

पलवल में आयोजित 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय विद्यालय क्रीड़ा खो-खो प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंची बालिका खिलाड़ियों ने मैदान पर दमखम दिखाया। तीन दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वहीं, मेजबान पलवल की टीम हारकर पहले ही दिन प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें