फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सड़क पर खड़े ट्रक में बाइक टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। बहरोला फ्लाईओवर के पास मंगलवार दोपहर सड़क पर खड़े ट्रक से मोटरसाइकिल टकराने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के एटा जिले के पवहा निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पिता पप्पू सिंह की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

सदर थाना प्रभारी हरि किशन के अनुसार, पप्पू सिंह ने बताया कि अभिषेक फरीदाबाद स्थित साढ़ू के घर से मोटरसाइकिल से मथुरा स्थित अपने घर जा रहा था। दोपहर में उसकी मोटरसाइकिल सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पिता ने ट्रक का नंबर बताते हुए चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें