फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने केजीपी-केएमपी व श्रीनगर टोल कराया फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे धरने में किसानों ने शुक्रवार को शाम 4 बजे श्रीनगर और केजीपी-केएमपी टोल प्लाजा को फ्री करा दिया। दोनों तरफ से वाहन बिना टोल दिए निकलने लगे। वहीं कुंडू पाल की तरफ से 11 किसान भूख हड़ताल पर बैठे रहे जबकि पूरे दिन समर्थन देने वालों का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए कुंडू पाल के किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलन का संचालन किसान व शिक्षक नेता महेंद्र चौहान ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार से लगातार बातचीत जारी है। सरकार को किसानों की बात माननी ही होगी। यदि सरकार नहीं मानती है, तो आगे और भी तेज आंदोलन किया जाएगा। किसान हर तरह की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शुक्रवार को कुंडू पाल की तरफ से अर्जुन कुंडू, वेद प्रकाश कुंडू, हरवीर कुंडू, करण कुंडू, लाल सिंह कुंडू, महेंद्र सिंह कुंडू, राम किशन कुंडू, सुंदर कुंडू, मेहरचंद कुंडू, इंद्ररजीत कुंडू व नेपाल सिंह कुंड भूख हड़ताल पर बैठे रहे। धरने की अध्यक्षता रोशन लाल कुंडू ने की।
नाच-गाने के साथ महिलाओं ने दिया समर्थन
शुक्रवार को भी जिले की महिलाएं नाच-गाने के साथ किसान आंदोलन को समर्थन देने पहुंचीं। महिलाओं का कहना था कि जब उनके परिवार के लोग सड़कों पर बैठे हैं, तो वे घरों में कैसे रह सकती हैं। वे ही नहीं बल्कि उनके बच्चे भी इसमें शामिल हैं। अभी केवल वे ही आंदोलन में हिस्सा लेने आ रही हैं, यदि जरूरत पड़ी तो पशुओं को भी सड़क पर ही बांध दिया जाएगा।
विज्ञापन

ठंड से बचने के लिए ले रहे अलाव का सहारा
धरने पर बैठे किसान भीषण ठंड से बचने के लिए सुबह व शाम अलाव जलाकर बैठ जाते हैं। वहीं धरना स्थल पर लगातार लंगर चल रहा है। शुक्रवार को भी जिले के किसानों ने लंगर में खाद्य सामग्री पहुंचाकर अपना सहयोग दिया।
कश्मीर से आए पांच किसान
पलवल में केजीपी-केएमपी इंटरचेंज के पास अटोहां मोड़ पर चल रहे धरने पर शुक्रवार को कश्मीर से पांच किसान समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश का किसान एकजुट है। सरकार को उनकी बात माननी ही होगी। कश्मीर से पलवल आए किसानों में तनवीर अहमद, शायद अली, गुलाम हसन, शायद हुसैन व गुलाम अली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें