फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: खेत में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शरीर और सिर पर चोट के निशान, एफएसएल व सीन ऑफ क्राइम टीम ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। गांव हुडीथल और मनकाकी के बीच सड़क किनारे खेत में रविवार को 59 वर्षीय किसान दीन मोहम्मद का शव मिला। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी कुशल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फरीदाबाद से फोरेंसिक साइंस लैब और सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

शव पर चोटों के निशान मिले हैं। सिर पर भी गंभीर चोट है। मृतक के पुत्र तारीफ ने बताया कि शव खून से लथपथ था। उसने अपने पिता की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


तारीफ के अनुसार, 29 अगस्त की शाम करीब सवा छह बजे उसके पिता हुडीथल गांव के एक व्यक्ति के साथ देखे गए थे। उसने बताया कि उसके पिता की छह लोगों के साथ बैठक भी थी, जिनमें से पांच लोग हुडीथल गांव के बताए जा रहे हैं। परिजनों ने मामले की गहन जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। एफएसएल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दो सप्ताह में चार वारदात
जिले में पिछले दो सप्ताह के दौरान हत्या की चार वारदात सामने आने से कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इनमें विवाहिता और उसके डेढ़ माह के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत तथा खेत पर गए किसान की गोली मारकर हत्या का मामला और पुरानी रंजिश में जमानत पर बाहर आए व्यक्ति की गोली और चाकू मारकर हत्या शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें