फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर दबाब बनाने के लिए किसान-मजदूर महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। रविवार को पलवल की अनाज मंडी में आयोजित किसान मजदूर महापंचायत ऐतिहासिक होगी। महापंचायत में विभिन्न जिलों से हजारों किसान, मजदूर, कर्मचारी, सेवानिवृत्त कर्मी, श्रमिक, राजनीति दलों से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे। पंचायत में तीनों कृषि कानूनों को वापस करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी कानून बनाने, निजीकरण पर रोक लगाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। शनिवार को अटोहां चौक पर जारी धरने में महापंचायत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। धरने में आयोजित किसान संघर्ष समिति की बैठक में किसान नेताओं ने जानकारी देते हुए कहा कि पंचायत को लेकर जनसंपर्क अभियान जारी है।
विज्ञापन

अटोहां चौक पर चंद्रमुनि धतीर की अध्यक्षता में आयोजित धरने का संचालन दरियाब सिंह बंचारी ने किया। धरने में किसानों ने भाजपा मंत्री मीनाक्षी लेखी द्वारा किसानों के ऊपर अत्यधिक अपमानजनक व जातिवादी टिप्पणी करने के लिए कड़े शब्दों में निंदा की गई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सौरौत ने कहा कि अनाज मंडी पलवल में आयोजित होने वाली महापंचायत में 52 पालों के सभी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। महापंचायत की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।
स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती ने कहा कि सरकार के द्वारा इन कानूनों को लेकर फैलाए गए झूठ का पर्दाफाश हो चुका है कि इसके माध्यम से किसान अपनी उपज कहीं भी और ज्यादा कीमत पर बेच सकेंगे। किसानों को अधिक कीमत की लालच दिखाकर मंडी व्यवस्था को तबाह करने, कृषि उपज खरीदी के पूरे व्यवसाय को गिने चुने कारोबारियों और पूंजीपतियों के हाथों में सौंपने की साजिश है। किसान नेताओं ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य व हमारे लोकतंत्र के लिए अत्यंत शर्मनाक है कि देश के अन्नदाता को अपनी मांगें पूरी कराने तथा किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए संसद आयोजित करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

धरने में शामिल किसानों को रमेशचंद सौरौत, उदय सिंह सरपंच, नरेंदर सहरावत, बीर सिंह दलाल, धनीराम दरोगा, रोशनलाल, अच्छेलाल, पोहप सिंह स्यारौली, बीरसिंह चौहान व रूपचंद दलाल ने भी संबोधित किया।
जारी रहा जनसंपर्क अभियान
महापंचायत को लेकर किसान कमेटी में शामिल मास्टर महेंद्र सिंह चौहान, धर्मचंद घुघेरा, रूपराम तेवतिया, ताराचंद, सोहनपाल, बीधू सिंह सहित अन्य किसानों ने जनसंपर्क अभियान शनिवार को भी जारी रखा। किसान नेताओं ने विभिन्न पाल पंचों को साथ लेकर पालों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक, कर्मचारी, मजदूर व सामाजिक संगठनों को भी निमंत्रण दिए गए।
महापंचायत को लेकर किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
जिला उपायुक्त नरेश नरवाल ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 के तहत आदेश पारित कर 25 जुलाई रविवार को अनाज मंडी पलवल में किसान आंदोलन के संबंध में होने वाली महापंचायत के मद्देनजर संबंधित क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। उपायुक्त ने अनाज मंडी पलवल क्षेत्र के लिए तहसीलदार रोहताश तथा केएमपी-केजीपी इंटरचेंज अटोंहा मोड़ क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार अशोक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें