संवाद न्यूज एजेंसीपुन्हाना। गोधोली गांव में आपसी कहासुनी में एक परिवार पर हमला करने के आरोप में पुन्हाना पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हमले में परिवार के कई लोगों को चोटें आई जिनमें एक की हालत गंभीर होने के कारण दिल्ली टामा सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में अजीम ने बताया कि 12 जून की शाम को गांव के ही अल्ली ले दबंगई दिखाते हुए उसके छोटे भाई आसिफ के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने अपने परिवार के साथ उनके घर पर हमला कर दिया। घर पर उसका भाई वाकिफ, ताऊ मुबीन, पिता जुबैर सहित घर की महिलाएं मौजूद थी। आरोप है कि आरोपियों ने उसके परिवार के लोगों के साथ लाठी डंडों से बेरहमी से हमला किया जिसमें उन्हें काफी चोटें आई।