फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: ठगी की सूचना देने के शक में परिवार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिनगवां। थाना क्षेत्र के गांव खोरी शाहखोखा में साइबर ठगी मामले में पुलिस को सूचना देने के शक में एक परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित 60 वर्षीय हसन मोहम्मद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 जून को पिनगवां पुलिस ने साइबर अपराध के एक मामले में गांव के कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि गिरफ्तार आरोपियों के परिजनों को शक था कि उनके परिवार ने ही पुलिस को सूचना दी थी। इसी रंजिश के चलते 9 जून की रात करीब 11 बजे फारुख, आसिम, रशीद, हारून, साबिर समेत 8-9 लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने उनके बेटे आकिल के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। परिवार की महिलाओं ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उनके साथ भी गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया गया।पीड़ित पक्ष का दावा है कि पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें