फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनरल वाटर से गिर रहा जलस्तर

Mon, 04 Apr 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्वकर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के कर्मचारियों ने जल संरक्षण के संदेश के लिए रैली का आयोजन किया। रैली में वक्ताओं ने कहा कि अवैध रूप से लग रहे मिनरल वाटर प्लांटों की वजह से भूमिगत जल स्तर लगातार गिर रहा है।
विज्ञापन


रैली जल बचाओ अभियान के तहत पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स के तत्वावधान में निकाली गई।  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रैली में हिस्सा लेने के लिए होडल, हथीन, हसनपुर व पलवल खंडों के कर्मचारी सुबह ही ताऊ देवीलाल पार्क में एकत्रित होने शुरू हो गए थे।

यहां से हाथों में झंडे, बैैनर व नारे लिखी तख्तियां लेकर कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए संजय पार्क पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला चेयरमैन किशन चन्द छाबड़ा ने किया व संचालन जिला सचिव राकेश तंवर व योगेश शर्मा ने किया। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रान्तीय प्रधान वीरेन्द्र सिंह डंगवाल ने कहा कि प्रशासन की नाक के नीचे शहरों में मिनरल प्लांट बेधड़क चल रहे हैं। इनके पानी की गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं देता है।

इसके कारण लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। हर साल कुकरमुत्तों की तरह मिनरल प्लांट खुल जाते हैं। इस कारोबार को करने के लिए किसी से परमिशन नहीं ली जाती है।

इन प्लाटों के संचालकों के पास पानी की गुणवत्ता जांच परख करने के लिए प्रयोगशालाएं भी नहीं है। यह प्लांट लाखों गैलन पानी बर्बाद करते हैं। जिसके कारण भूमिगत जल का स्तर लगातार गिर रहा है। रैली में स्वास्थ्य विभाग की एएनएम, आंगनबाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर्स व सर्व कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रदर्शनकारियों को सर्वकर्मचारी राज्य के ऑडिटर श्रीपाल भाटी, जिला सचिव बनवारी लाल, ब्लाक प्रधान जितेन्द्र तेवतिया, दरिया सिंह, बालकिशन शर्मा, डालचन्द शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, शिवराम कुंडु, गुरुदत्त शर्मा, अनिल पंचाल, राजेश शर्मा, जिले सिंह भड़ाना, ओम वीर, महेन्द्र शर्मा, सुनील, संजय, राधेलाल शर्मा, महावीर भाटी, रामजीत व गोपाल बहादुर सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

                 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें