माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। निर्माण कार्य के दौरान पर्यावरणीय मानकों का पालन नहीं करने पर सेक्टर-73 में निर्माणाधीन परियोजना पर रोक लगा दी गई है। प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ऋतेश कुमार तिवारी ने बताया कि टीम ने एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड परियोजना स्थल का निरीक्षण किया था। परिसर में मानकों के अनुरूप विंड ब्रेकिंग वॉल नहीं मिली। परिसर के अंदर और बाहर बिल्डिंग मेटेरियल, मिट्टी और सीएंडडी वेस्ट खुले में रखे मिले। निरीक्षण में परियोजना स्थल पर जल छिड़काव की व्यवस्था भी नहीं मिली। परियोजना के बाहर सड़क पर निर्माण से निकली धूल पाई गई। इसके अलावा टायर वाशिंग सिस्टम भी स्थापित नहीं था। परियोजना में लगाया गया एंटी-स्मॉग गन खराब अवस्था में था, जबकि पीटीजेड कैमरा भी कार्यरत नहीं था। काम तब तक नहीं शुरू होगा, जब तक मानकों को पूरा कर विभाग से एनओसी नहीं ली जाती।