फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर टोल देने के बाद भी नहीं मिलतीं सुविधाएं

विज्ञापन
पलवल में दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर टूटी सड़क - फोटो : Palwal
विज्ञापन
दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर टोल देने के बाद भी नहीं मिलतीं सुविधाएं
विज्ञापन

अनूप पाराशर
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर टोल देने के बाद भी वाहन चालकों को सुरक्षित सफर करना मुश्किल हो रहा है। तूमसरा टोल पर अव्यवस्था के कारण आए दिन लगने वाले जाम से भी वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, पिछले 10 दिनों से किसान आंदोलन के कारण टोल फ्री होने से वाहन चालकों को जाम से तो राहत मिल रही है, लेकिन सड़क में जगह-जगह गड्ढों के कारण चालक हिचकोले खा रहे हैं। ऐसे में राजमार्ग पर सफर करना वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इस ओर न तो राजमार्ग प्राधिकरण ध्यान दे रहा है और न ही जिला प्रशासन।
दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर हालात ये हैं कि कहीं सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं तो कहीं सड़कों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। कूड़े के बदबू के कारण निकलना तक मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा डिवाइडर पर उपला थापती महिलाएं और सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों से हादसे का खतरा बना रहता है। ऐसे में दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर सफर करना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

30 से 40 लाख रुपये प्रतिदिन वसूला जा रहा टोल
तूमसरा टोल पर दिल्ली-आगरा की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहनों से करीब 30 से 40 लाख रुपये प्रतिदिन टोल टैक्स वसूला जाता है। इतना टोल वसूलने के बाद भी वाहन चालकों को राजमार्ग पर बेहतर सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
गंदगी की भरमार
राजमार्ग पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। राजमार्ग पर बसे गांवों में तो डिवाइडर पर इतनी गंदगी रहती है कि वाहन चालकों और पर्यटकों को बदबू के कारण नाक पर रुमाल रखना पड़ता है, जबकि सफाई के नाम पर करोड़ों रुपया आता है। इसके अलावा डिवाइडर पर ग्रामीण महिलाएं उपला थापती रहती हैं। ऐसे में गोबर की परात सिर पर रखकर सड़क पार करते समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
जगह-जगह बने हैं अवैध कट
लोगों द्वारा बनाए हुए अवैध कटों के कारण राजमार्ग पर सबसे ज्यादा खतरा रहता है। ग्रामीण क्षेत्रों में राजमार्ग पर सड़क पार करने के लिए लोगों ने जगह-जगह अवैध कट बना डाले हैं। कट से दोपहिया वाहन निकालते हैं। सर्दी के मौसम में हल्का सा भी कोहरा वाहन चालकों को घायल कर सकता है।
वाहन चालकों से टोल वसूला जाता है तो राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से सुविधाएं भी पूरी दी जाएं। इसके लिए टूटी सड़कों की मरम्मत कराई जाए और अवैध कट बंद किए जाएं।
- सोनू गुप्ता, पलवल
------------
राजमार्ग प्राधिकरण और प्रशासन को टूटी सड़कों की मरम्मत करानी चाहिए। गड्ढे भी भरवाए जाएं और उसके बाद वहां पर तारकोल से मरम्मत कराई जाए, ताकि लोग दुर्घटना होने से बच सकें।
विज्ञापन

- अजय राणा, पलवल
दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर छह लेन निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही पलवल में एलीवेटिड पुल का निर्माण चल रहा है। इस कारण थोड़ी अव्यवस्था बनी हुई है। फिर भी सड़कें टूटने पर मरम्मत करा दी जाती है। प्राधिकरण का उद्देश्य है कि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें।
- धीरज सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआइ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें