कर्मचारियों ने किसानों के धरना स्थल पर की नारेबाजी
- फोटो : Palwal
4 जिलों के कर्मचारी पैदल मार्च निकालकर धरनास्थल पर पहुंचे
पलवल। अखिल भारतीय राज्य सरकारी फेडरेशन के तत्वावधान में 4 जिलों के कर्मचारियों ने किसान धरने को समर्थन दिया। किसान लघु सचिवालय से अटोहां चौक तक पैदल मार्च निकालकर धरनास्थल पर पहुंचे। प्रदर्शन का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने किया। लांबा ने एलान किया कि किसान आंदोलन के समर्थन और बिजली संशोधन बिल 2020 के खिलाफ 15 लाख बिजली कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। लांबा ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा 23 जनवरी को आयोजित राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ और कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा।