हथीन। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संचालित सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) पूरक एवं डीएलएड नियमित व री-अपीयर की परीक्षाएं एक अक्तूबर से होंगी। सभी परीक्षाओं के तिथि-पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने बताया कि इस संबंध में बोर्ड ने लिखित सूचना दे दी है। उन्होंने बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) सीटीपी, ओसीटीपी, री-अपीयर, कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय व आंशिक एवं पूर्ण विषय अंक सुधार की परीक्षाएं एक से 22 अक्तूबर तक संचालित होंगी। डीएलएड प्रवेश वर्ष-2023, 2024 व 2025 प्रथम वर्ष नियमित/री-अपीयर की परीक्षाएं एक से 23 अक्तूबर तक तथा प्रवेश वर्ष-2023 व 2024 द्वितीय वर्ष की नियमित/री-अपीयर की परीक्षा 3 से 24 अक्तूबर तक होंगी। सभी परीक्षाओं का समय दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। संवाद