फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पूर्व प्रेमिका के परिजनों पर युवक की हत्या का प्रयास कराने का आरोप

Sat, 06 Sep 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिले के अलावलपुर गांव में एक युवक पर उसकी पूर्व प्रेमिका के परिजनों की ओर से हमला कराने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक पर गोली चलाई जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने युवती सहित आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित कुशल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 11:45 बजे वह अपने मकान की छत पर सो रहा था। अचानक दरवाजे के टूटने की आवाज सुनकर वह जाग गया। तभी दो युवक चेहरे ढककर हथियारों के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने उसकी छाती पर गोली चलाई लेकिन वह खड़ा हो गया जिससे गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद आरोपियों ने उसे छत से धक्का दे दिया। शोर मचने पर उसकी मां और बहन मौके पर पहुंचीं और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे तीसरे साथी की स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए।

कुशल का आरोप है कि उसकी एक युवती से दोस्ती थी जो उसके घर से नकदी और जेवर लेकर चली गई थी। इसके बाद से युवती का भाई ललित, अमित और रिश्तेदार दिनेश, पारस, प्रकांत सहित कई लोग लगातार उसे फोन पर धमकियां दे रहे थे।
विज्ञापन

इस मामले में उसने पूर्व में एसपी को भी शिकायत दी थी। पुलिस ने कुशल के बयान पर युवती समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें