फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: बाजारों में चारपहिया वाहनों की एंट्री बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। सिटी थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के निर्देश पर आर्य समाज रोड से तहसील रोड तक बैरिकेड लगाकर चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस क्षेत्र में केवल दोपहिया वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति होगी। त्योहारी सीजन में महावीर मार्ग, लाल कुआं चौक और चोपड़ा बाजार में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। दुकानदारों ने भी दुकानों के बाहर सजावटी सामान, झालर, कृत्रिम फूल, रंग-बिरंगी लाइटें और अन्य सामान की अस्थायी दुकानें व फड़ लगा रखी हैं। वहीं, पूजन सामग्री, फल-फूल, दीपक, बत्ती और नए बर्तनों की खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

बाजारों में भीड़ के कारण जाम की स्थिति न बने और ग्राहकों को परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस ने यह व्यवस्था लागू की है। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने वाहन चालकों से निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करने और बाजारों में वाहन खड़े नहीं करने की अपील की है। प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति चारपहिया वाहन ले जाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाएंगे। पुलिस ने शहरवासियों से व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें