फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: घर में घुसकर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता-पुत्र के पैर टूटे, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। रतीपुर गांव में आपसी रंजिश के चलते परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया गया। दबंगों ने घर की दीवार फांदकर अंदर घुसकर परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
इस हमले में पिता और पुत्र दोनों के पैर टूट गए। सदर थाना पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ जनवरी की रात वह ड्यूटी पर था। इसी दौरान गांव के ही कुमरपाल, रामेश्वर, ओमबीर और पूनम अपने साथ करीब आधा दर्जन हथियारबंद नकाबपोश युवकों को लेकर उसके घर में घुस आए। घर में उस समय रवि के पिता पूरन सिंह, भाई अरुण, माता बाला और भाभी कोमल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हमलावरों ने सभी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पूरन सिंह और अरुण को लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा, जिससे दोनों के पैर फ्रैक्चर हो गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों को हमलावरों से बचाया। पुलिस ने ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें