फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविर में शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें: उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जनहित सरकार और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाली प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उसका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनी। उपायुक्त ने कहा कि शिविरों का उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर ही प्रभावी समाधान करना है, जिससे अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंच सके। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जाए और उनकी प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटारा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, डीआरओ बलराज सिंह दांगी, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें