फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मुख्य मार्ग पर फिर से अतिक्रमण, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को पुलिस ने चलाया था अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पिनगवां। कस्बे के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर रेहड़ी संचालकों और दुकानदारों को सड़क खाली रखने की हिदायत दी थी, लेकिन इसके बावजूद मुख्य मार्ग पर दोबारा रेहड़ियां और दुकानों का सामान सड़क तक पहुंच गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।पुलिस की बार-बार कार्रवाई के बावजूद कुछ रेहड़ी संचालक और दुकानदार नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण से स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। कई बार एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों के निकलने में भी दिक्कत आती है।ग्राम पंचायत की ओर से भी दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों से कई बार सड़क खाली रखने की अपील की जा चुकी है, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है। एएसआई अशोक कुमार ने कहा कि दुकानदारों द्वारा रेहड़ी वालों से पैसे लेने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जानकारी जुटाकर जांच की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

पंचायत की ओर से बार-बार अपील करने के बावजूद कुछ दुकानदार और रेहड़ी संचालक अपनी मनमानी कर रहे हैं। सड़क पर दोबारा अतिक्रमण कर लेते हैं। आमजन की सुविधा के लिए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। - ललिता तंवर, सरपंच, पिनगवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें