फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से पांच फुट रह गई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। नगर परिषद के अधिकारी शहर में सड़कों व बाजारों से अतिक्रमण हटाने के दावे करते रहते हैं, लेकिन कोई भी बाजार ऐसा नहीं, जहां स्थिति ठीक हो। इतना ही नहीं अधिकारियों ने आज तक अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी नहीं दिए हैं। रसूलपुर रोड स्थित ट्रैक्टर मार्केट में पैदल चलना भी मुश्किल है। 35 फुट की सड़क अब महज पांच फुट की रह गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों की लापरवाही से कोई भी बाजार, मुख्य मार्ग व लिंक मार्ग ऐसे नहीं है, जहां फुटपाथों, सड़क व सर्विस रोड पर अतिक्रमण न हो। रसूलपुर रोड स्थित ट्रैक्टर मार्केट में मिस्त्रियों ने फुटपाथ के अलावा आधे से ज्यादा सड़क पर कब्जा कर लिया है। सड़क भी अब 35 फुट से घटकर मात्र पांच-छह फुट रह गई है। दोनों ओर ट्रैक्टर खड़े रहते हैं। यदि एक वाहन भी आ जाए तो जाम की स्थिति बन जाती है। कब्जा हटाने की बालते ही लोग झगड़ा शुरू कर देते हैं। स्वयंसेवी संगठन कई बार नगर परिषद अधिकारियों व जिला उपायुक्त से कब्जों को हटवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक कब्जा हटवाना तो दूर किसी अधिकारी ने आकर भी नहीं देखा है।
वर्जन-
रसूलपुर रोड पर से अतिक्रमण पूरी तरह से हटाना चाहिए। सड़क को भी खाली कराया जाए, ताकी लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। वहीं कब्जा न छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। - कमल मंगला, पलवल
विज्ञापन

सड़क पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाना होगा। इसके लिए कई बार हम लोगों ने ज्ञापन भी दिया है। - ललित मित्तल, पलवल
रसूलपुर रोड पर ट्रैक्टर मार्केट वाले दुकानदारों को नोटिस दिए जाएंगे कि सड़क को खाली किया जाए। ऐसा न करने वालों के चालान भी काटे जाएंगे। - इंदू भारद्वाज चेयरपर्सन, नगर परिषद पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें