फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे से मीनार गेट तक अतिक्रमण से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। शहर में अतिक्रमण की समस्या परेशानी बनी हुई है। ऐसा कोई चौराहा या मार्ग नहीं है, जहां अतिक्रमण न हो। बस अड्डे से मीनार गेट तक लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है। लोग कई बार विरोध-प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन जिला प्रशासन और नगर परिषद अधिकारियों का इस ओर जरा भी ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर दुकानदारों व रेहड़ी वालों के अतिक्रमण से सड़क की चौड़ाई भी 40-50 फुट से 15 फुट रह गई है। रेहड़ी वालों ने न सिर्फ सड़कों के किनारे, बल्कि बीच में भी रेहड़ियों को खड़ा कर रखा है। वहीं दुकानदारों ने भी अपने सामान दुकानों से काफी आगे तक लगा रखे हैं। तिपहिया वाहनों का भी जमावड़ा हर समय रहता है। ऐसे में अगर कोई उन्हें हटने को बोल दे तो वे लड़ने तक को तैयार हो जाते हैं। मीनार गेट स्थित एक मॉल के बाहर बनी दुपहिया वाहनों की पार्किंग व खरीदारी करने आने वाले लोगों के बड़े वाहनों के कारण जाम लगा रहता है।
वर्जन-
बस अड्डा चौक व मीनार गेट चौक पर अतिक्रमण इतना ज्यादा है कि पैदल निकलना भी मुश्किल है। रेहड़ी वालों व तिपहिया वाहन चालकों की मनमानी चलती है। नगर परिषद के अधिकारियों का भी कोई ध्यान नहीं है। - कमल मंगला
विज्ञापन

अतिक्रमण की समस्या को लेकर शहर के लोग पिछले कई सालों से लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन अधिकारी अतिक्रमणकारियों से उगाही कर उन्हें कब्जा कराने में सहयोग करते हैं। अतिक्रमण से पैदल निकलना मुश्किल है। सड़क की चौड़ाई भी मात्र 15 फुट रह गई है। - गुलशन राय गोयल, शिक्षाविद
कई बार अभियान चलाया गया है। जल्द ही फिर से अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस दिए जाएंगे, उसके बाद चालान किए जाएंगे। उसके बाद भी अगर कोई नहीं मानता है तो मुकदमा दर्ज कराकर सामान जब्त किया जाएगा। - इंदू भारद्वाज, चेयरपर्सन नगर परिषद पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें