फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: समारोह को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। बड़कली चौक पर शनिवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की हलका स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता इनेलो प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रामपाल माजरा ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को 27 सितंबर को नूंह में होने वाले राज्यस्तरीय सम्मान दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निमंत्रण दिया गया। बैठक में इनेलो सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान हरियाणा का सच्चा बेटा, अभय है हर दिल का नेता के नारों से माहौल गूंज उठा। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान तेज कर समारोह को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। बैठक में नूंह विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी ताहिर हुसैन, युवा नेता सैफ अली अटेरना, रनियाला पटाकपुर से मुबीन अहमद, जमशेद सरपंच, नोमान किथुरपुरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें