फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी कराने के लिए कर्मचारियों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार को कर्मचारियों ने मांगों के लिए शहर में जुलूस निकाला। इस अवसर पर विधायक दीपक मंगला के निवास पर प्रदर्शन मांगपत्र सौंपा गया। इससे पूर्व कर्मचारियों ने ब्लॉक प्रधान राजकुमार डागर की अध्यक्षता में बैठक की, जिसका संचालन ब्लॉक सचिव हरकेश सौरोत ने किया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। विधायक दीपक मंगला को सौंपे गए मांगपत्र में ठेका प्रथा खत्म करने, 58 वर्ष की आयु तक सेवा सुरक्षा की गारंटी देने, एनपीएस को खत्म कर पुरानी पेंशन नीति बहाल कराने, डीए/एलटीसी पर लगी रोक हटाने तथा आनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी, बिजली, जन स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, सरकारी विभागों में निजीकरण, ठेका प्रथा पर रोक लगवाने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन 18 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रधान राजेश शर्मा व सचिव योगेश शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सरकारी विभागों को विनिवेश के नाम पर बेचने पर लगी हुई हैं। सरकारी विभागों के निजीकरण से जहां रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं, वहीं जनता को मिलने वाली जन सुविधाओं में भारी कमी आ रही है। प्रदेश की लड़खड़ाती आर्थिक स्थिति को बचाने के लिए जनहित में प्रदेश के कर्मचारियों ने सरकार के रिलीफ फंड में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा जमा करवाए थे। उन्होंने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में केंद्रीय मंत्रियों को मांगपत्र दिए जाएंगे। प्रदर्शन को वरिष्ठ उपप्रधान बनवारीलाल, अध्यापक संघ के जिला प्रधान वेदपाल, राजकुमार शर्मा, थान सिंह, सरजीत सौरोत, दीपक शर्मा, मनफूल सिंह डागर, योगेश, शिवराम कूंडु, रामजीत राणा, महावीर भाटी, राधेलाल शर्मा, मोहन सिंह तंवर, कैलाश सिंह, सुरेश कुमार, पृथ्वी सिंह, कन्हैया ठाकुर और राजपाल रंगा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें