फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हड़ताल पर कर्मचारी, नगर परिषद कार्यालय में तालाबंदी से काम ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
काम कराने पहुंचे स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी, कई लोगों बिना काम कराये ही लौटे
विज्ञापन


13 दिन से चल रही है प्रदेशव्यापी हड़ताल


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। नगर पालिका कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल के बीच मंगलवार को पलवल नगर परिषद कार्यालय में दो घंटे की तालाबंदी से काम कराने पहुंचे स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मुख्य द्वार पर ताला लगा होने के कारण कई लोगों को बिना काम कराये ही लौटना पड़ा।

कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर अंदर से ताला लगाकर कार्यालय का कामकाज बाधित किया। तालाबंदी के दौरान कार्यालय के अंदर मौजूद कर्मचारी और अन्य लोग अंदर ही रहे, जबकि अपने काम करवाने के लिए नगर परिषद कार्यालय पहुंचे आम नागरिक बाहर खड़े रहे। इससे लोगों को अपने जरूरी कार्य करवाने के लिए काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर सरकार की ओर से सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। रोष प्रदर्शन के दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव हरेंद्र देशवाल, इकाई सचिव सूरज समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।


22 में से 17 मांगों पर समझौता, फिर भी लागू नहीं
सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जितेंद्र तेवतिया ने बताया कि कर्मचारियों की 22 लंबित मांगों को लेकर 13 मई 2026 को सरकार के साथ बातचीत हुई थी। इनमें से 17 मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक इन मांगों को लागू नहीं किया गया है। इसी के विरोध में प्रदेशव्यापी हड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


26 अगस्त को डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान विजय बेनीवाल ने बताया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर हड़ताल और विरोध-प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मांगों के समाधान के लिए 26 अगस्त को जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके माध्यम से सरकार से लंबित मांगों को जल्द लागू करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन



तालाबंदी के बाद फूंका यूएलबी मंत्री का पुतला
तालाबंदी के बाद नगर पालिका कर्मचारियों ने सीएम नायब सिंह सैनी, शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ अपना रोष जताया। कर्मचारियों ने लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

लोगों से बातचीत

काम के सिलसिले में पटवारी से मिलने नगर परिषद कार्यालय पहुंचा था, लेकिन मुख्य द्वार पर ताला लगा होने के कारण कार्यालय के अंदर नहीं जा पाया।
-विनोद, छांयसा

हाउस टैक्स से संबंधित कार्य के लिए नगर परिषद कार्यालय आया था। कार्यालय के अंदर से ताला लगा होने के कारण बाहर खड़े होकर इंतजार करना पड़ा।
-मोहन, पलवल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें