फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कर्ज के दबाव में युवक ने पीया जहर, वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने चार लोगों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के गांव चिरवाड़ी में कर्ज और कथित सूदखोरी से परेशान 32 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ पी लिया। आरोप है कि जहर पीने से पहले युवक ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक का उपचार चल रहा है। परिजनों ने चार लोगों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

परिजनों के मुताबिक, हरेन्द्र बैंक के कलेक्शन विभाग में कार्यरत है और चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। भाई बलजीत ने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय गोविंद राम ने सात वर्ष पहले गांव के कुछ लोगों से लगभग 30 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। इसके बदले दो एकड़ जमीन गिरवी रखी गई थी। परिवार का आरोप है कि बाद में कर्ज पर चक्रवृद्धि ब्याज जोड़ा जाने लगा, जिससे रकम लगातार बढ़ती गई।
विज्ञापन


पंचायतों के बाद भी नहीं सुलझा विवाद

बलजीत के अनुसार, दिसंबर 2025 में पिता की मौत के बाद कर्ज चुकाने की जिम्मेदारी हरेन्द्र पर आ गई। अप्रैल 2026 में परिवार ने ब्याज समेत हिसाब चुकाने का प्रयास किया। इस मामले को लेकर गांव में कई पंचायतें भी हुई। परिवार का आरोप है कि 42 गांवों की तेवतिया पाल की पंचायत में करीब 30 लाख रुपये के मूल कर्ज को ब्याज सहित करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताया गया। रकम चुकाने के लिए परिवार ने अपनी एक एकड़ जमीन तक बेच दी, लेकिन इसके बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ। परिजनों का आरोप है कि कर्ज देने वाले लोग जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं और हरेन्द्र को पहले भी जान से मारने की धमकी दी गई थी।

बंद कमरे में बनाया वीडियो

बलजीत ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे हरेन्द्र कमरे में गया था। कुछ देर बाद मां को कमरे में रखे गिलास से दुर्गंध आई। इसी दौरान परिजनों के मोबाइल पर हरेन्द्र का बनाया वीडियो पहुंचा, जिसमें वह कथित तौर पर जहरीला पदार्थ पीता दिखाई दे रहा है। इसके बाद परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन


चांदहट थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार करीब 50 लाख रुपये के लेनदेन की बात सामने आई है। शिकायत में चार लोगों के नाम दिए गए हैं। परिजनों ने इन पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें