फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: कर्मचारी से मारपीट मामले में कर्मचारी बैठे हड़ताल पर

Wed, 01 Oct 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल नागरिक अस्पताल में डयूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। शहर के उपमंडल नागरिक अस्पताल में डयूटी पर तैनात कर्मचारी के साथ मारपीट किए के मामले को लेकर अस्पताल के डाक्टरों और कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। मामले में बुधवार को अस्पताल के सैकड़ों कर्मचारी और डाक्टर सांकेतिक हड़ताल पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना था कि मारपीट के मामले की शिकायत पुलिस को एक सप्ताह पहले दी जा चुकी है, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। थाना प्रभारी सोमपाल अस्पताल पहुंचे और हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

हड़ताल पर बैठे डाक्टर और कर्मचारियों का कहना था कि अगर 24 घंटे के अंदर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो अस्पताल का पूरा स्टाफ हड़ताल पर चला जाएगा। पीड़ित कर्मचारी ने मामले की शिकायत नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी को दी। जिस पर उन्होंने मामले की शिकायत थाना प्रभारी को दी। शिकायत में बताया कि महेंद्र सिंह 26 सितंबर को अस्पताल में आपातकालीन परिसर में डयूटी पर तैनात था। उसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि होडल निवासी कुछ लोग अस्पताल में मेडिकल कटवाने के लिए पहुंचे। डयूटी पर तैनात डाक्टर ने इमरजेंसी में ज्यादा भीड़ को देखते हुए मरीज के साथ आए लोगों से बाहर जाने को कहा तो उन्होंने स्टाफ के साथ गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट करते हुए अस्पताल परिसर के मंदिर के सामने तक ले गए और आरोपियों ने शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मौके पर टेकचन्द, रचना, सुरेंद्र, सुभाष, रानी, रोहताश, गौतम, बिजेंद्र, योगेश, डा. आशुतोष, डा. मनोज, डा. रिंंकू, डा. सुनील सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें