फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पलवल में निकाले गए जुलूस में शामिल कर्मचारी। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पलवल। आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इंप्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय विरोध दिवस पर मंगलवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किए। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गए। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा के नेतृत्व में सरकार की जन विरोधी, कर्मचारी, मजदूर, किसान व नौजवान विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

इस अवसर लांबा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार जनता के खून-पसीने से खड़े किए गए सरकारी विभागों व उपक्रमों को बेच रही है। आर्थिक मंदी से निकलने के लिए रोजगार देने की बजाय नौकरियां छीनने में जुटी है। किसान विरोधी कानूनों को जबरन पास किया जा रहा है। श्रम सुधारों के नाम पर पूंजीपतियों को मजदूरों की छंटनी करने का अधिकार दे दिया गया है। उन्होंने देश के संविधान, जनतांत्रिक अधिकारों, सरकारी विभागों एवं रोजगार को बचाने के लिए निर्णायक आंदोलन का निर्माण करने का आह्वान किया। प्रदर्शन के दौरान ठेकेदारी प्रथा खत्म कर सभी प्रकार के पार्ट टाइम, अनुबंधित, दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमित करने और नियमित होने तक समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई। एनपीएस को बंद कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन को बिजली कर्मचारी नेता जितेंद्र तेवतिया, राकेश तंवर, जिला प्रधान राजेश शर्मा, सचिव योगेश शर्मा, खंड प्रधान राजकुमार डागर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें