पलवल। कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की प्रदेश चेयरपर्सन मोनिका डुमरा ने ओमेक्स सिटी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम बन चुका है, जिसके जरिये कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के उपयोग के व्यावहारिक टिप्स भी दिए। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने की। उन्होंने भी सोशल मीडिया की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि इसके माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विशेषकर राहुल गांधी व प्रदेश नेतृत्व की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने का आह्वान किया। बैठक में जिला व प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद