फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: गाड़ी खड़ी करने पर विवाद, दंपती से बदसलूकी; नाम-पहचान पूछने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2026 05:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पलवल

सार

ऑर्किड मार्केट में मुस्लिम दंपती से अभद्रता करने वाले युवक को बिसरख पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार रात गाड़ी के पास खड़े होने पर विवाद हुआ। आरोपी ने महिला को देखकर नाम और पहचान पत्र मांगा। वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज।
विज्ञापन
मार्केट में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौड़ सिटी-2 स्थित व्हाइट ऑर्किड मार्केट में शुक्रवार रात गाड़ी के पास खड़े होने को लेकर हुए विवाद में बिसरख कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसमें आरोप लगाया है कि युवक ने मुस्लिम दंपती से अभद्रता की। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का विरोध जताया। घटना उस समय हुई जब एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मार्केट में मौजूद थे। घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार व्हाइट ऑर्किड मार्केट में शुक्रवार रात आरोपी युवक द्वारा सार्वजनिक स्थान पर दंपती से बदसलूकी की गई। आरोप है कि घटना के दौरान युवक ने कथित तौर पर मुस्लिम दंपती को देखकर उनसे नाम और पहचान पत्र पूछना शुरू कर दिया और उन्हें परेशान करने लगा। 

दंपती में महिला हिजाब पहने हुई थी। जिसके चलते मामला और संवेदनशील हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के इस व्यवहार से मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी फैल गई। वहां मौजूद एक महिला सहित कई लोगों ने युवक का विरोध किया और उसे रोकने की कोशिश की। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस का कहना है कि घटना की रात पीड़ित इमरान अपनी पत्नी के साथ मार्केट में मौजूद थे। आरोपी मुकेश कुमार की गाड़ी के पास खड़े थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद ने जल्द ही तूल पकड़ लिया और कहासुनी बढ़ गई। 

इस संबंध में इमरान की शिकायत पर स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि आरोपी मुकेश कुमार निवासी राम श्याम एन्क्लेव, चिपियाना बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें