फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर यूनिट कार्यकारिणी की मीटिंग का आयोजन किया गया। अध्यक्षता यूनिट प्रधान ने की तथा संचालन यूनिट सचिव वेदपाल के बतिया ने किया। होडल मंडल के अधीन होडल, हसनपुर, हथीन तथा मंडकोला चारों सब डिवीजन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर जितेन्द्र तेवतिया और राजेश शर्मा ने बताया कि बिजली कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हथीन एसडीओ व कार्यकारी अभियंता होडल को कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र दिए गए थे, लेकिन यूनियन के बार-बार अनुरोध करने के बावजूद भी निगम अधिकारी, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डिवीजन में कनिष्ठ अभियंता व लिपिक के काफी पद रिक्त पड़े हुए हैं। जिसके कारण मौजूदा स्टाफ पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है, जबकि अधिकारियों ने अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए उनको लाभ के पदों लगाया हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सब डिवीजन की बिल्डिंग जर्जर हालत में है, जिसे अभी तक बदला नहीं गया है। इससे ऐसा प्रतीत होता है की निगम अधिकारी किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं। अधिकारियों के इस गैर जिम्मेदार रवैया को देखते हुए यूनिट कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाई गई, जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि अगर निगम अधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया तो आगामी आंदोलन को और तेज करते हुए डिवीजन स्तर तक ले जाएंगे। अगर इससे निगम के कार्य में कोई बाधा उत्पन्न होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी निगम अधिकारियों की होगी। विरोध प्रदर्शन में योगेश शर्मा, नरेश महलावत, लखमीचंद रावत, नरेश रावत, प्रदीप सैनी, रणसिंह, धर्मेंद्र, राशिद खान, अजय कुमार, गोपाल रावत, लेखराज रावत, फूलचंद, बिजेंद्र, रमेश जाखड़ आदि के अलावा काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें