पलवल।
शहर में 18 अप्रैल शनिवार को बिजली आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रहेगी। यह शटडाउन 66 केवी सबस्टेशन पर लगे 12.5/16 एमवीए ट्रांसफॉर्मर टी-1 की निर्धारित तीन वर्षीय मेंटेनेंस के चलते किया जा रहा है। बिजली विभाग के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान करीब 5.1 एमवीए लोड प्रभावित होगा, जिससे शहर के कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। प्रभावित फीडरों में सल्लागढ़, मोहन नगर, रसूलपुर रोड और सिविल हॉस्पिटल क्षेत्र शामिल हैं। एसडीओ बिजेंद्र कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान अस्थायी असुविधा के लिए जनता सहयोग करे। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके। संवाद