फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: चेयरमैन पद के लिए आज होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। नगीना पंचायत समिति के चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर पूरे क्षेत्र की निगाहें टिकी हुई हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राज्य निर्वाचन आयोग (हरियाणा) के निर्देशानुसार जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नूंह, नरेंद्र सारवान ने 31 अगस्त (सोमवार) को सुबह 11:00 बजे बीडीओ दफ्तर नगीना में चुनाव बैठक का औपचारिक नोटिस जारी किया है। इसके तहत सभी 23 वार्डों के निर्वाचित पार्षदों को पहचान पत्र के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव की तिथि नजदीक आते ही राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। 23 सदस्यीय पंचायत समिति में बहुमत साबित करने के लिए दोनों प्रमुख धड़ों के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। बीडीपीओ विशाल आजाद ने बताया कि प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी सदस्यों को नियमानुसार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें