फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सड़क हादसों में बुजुर्ग की मौत, दो भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हुड्डा चौक फ्लाईओवर और खम्बी-पैंगलतू रोड पर हुए हादसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में दो सड़क हादसों में बुजुर्ग की मौत और दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अगवानपुर गांव निवासी मनजीत ने पुलिस को बताया कि उनके पिता हरीराम पलवल अनाज मंडी में मजदूरी करते थे। एक जून की रात काम समाप्त करने के बाद वह घर लौट रहे थे। जैसे ही वह हुड्डा चौक फ्लाईओवर के पास पहुंचे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पहुंचे और उन्हें नागरिक अस्पताल पलवल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरा हादसा थाना हसनपुर क्षेत्र में हुआ। खम्बी-पैंगलतू रोड पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल वे अस्पताल में इलाजरत हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि 19 मई की शाम कौशल और विशाल बुआ के घर जाने के लिए पैगलतू खेड़ा के पास गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान खांबी की ओर से तेज गति से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर डायल-112 और एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें